संदेश

वास्तिक भारत की भाषाई सच्चाई।

चित्र
           क्या यह भारतीय मार्केट की दशा है? इस सच्चाई को देश कब स्वीकार करेगा।

सहज को कठिन बनाने का प्रयास

            कुछ लोग हिंदी में विदेशी शब्दों के शुद्धता के नाम पर अपरचित अरबी-फारसी या अंग्रेजी के शब्दों का जानबूझ कर प्रयोग करते हैं और सर्वग्राही होने का नाटक करते हैं। हिंदी में नुक्ता चिह्न लगाने की कोई आवश्कता नहीं है। क्योंकि जनता उसे, उसके मूल शाब्दिक शुद्धता से नहीं बोलती है। वही बात अंग्रेजी शब्दों पर भी लागू होती है। अंग्रेजी के शुद्ध उच्चारण के नाम पर हिंदी को अशुद्ध और कठिन करने में इन कथित हिंदी भाषा के दुश्मनों को शर्म नहीं आती है। अरे भाई हिंदी किसी शब्द को उसी प्रकार ग्रहण करेगी जैसा वह जनता में बोला जाता है। आप को परेशानी है तो जरा या ज़रा, कप या कप़, जलील या ज़लील शब्दों के दो अर्थ बता दीजिए। डॉक्टर केवल अंग्रेजी बोलने वाला बोलता है। आम जनता उसे डाक्टर ही बोलती है। उसी प्रकार लोक में जरा, कप और जलील ही प्रचलित है।      अतः इसके देशी उच्चारण को ही हिंदी शब्द के रूप में ग्रहण करने की जरूरत है। ताकि कोई विदेशी हिंदी सिखे तो इन शब्दों का अर्थ शब्दकोश में प्राप्त कर सके। क्या अंग्रेजी भाषा ने 'दाल' को 'डाल' नहीं बना दिया है। हे मेरे हिंदी के शुभ चिन्

बालिका ही स्त्री है!

प्राय: देखा जाता है कि लोग लड़ को की शिक्षा पर बहुत ध्यान देते हैं। पालक अपनी औकात से अधिक लड़कों की शिक्षा पर खर्च करते हैं। लड़कों पर पढ़ाई-लिखाई के अलावा हमारे समाज में कोई ख़ास बंधन नहीं होता। लड़कों को हर प्रकार की आजादी मिली होती है। वे  जहाँ चाहें जा सकते हैं। जब चाहें आ सकते हैं। यहाँ तक की यदि कुछ भरा बुरा हो गया तो लड़कों को समाज उतना दोषी नहीं मानता, एक प्रकार से उन्हें हमारे समाज और परिवार से पूरी आजादी प्राप्त है। यहाँ तक स्वयं स्त्रियाँ भी लड़कों को तो आजादी देती हैं। किंतु स्वयं की पुत्री को वह आजादी देने में सं कोच करती हैं या मना करती हैं। आखिर ऐसी गलत धारणाएं हमारे समाज में क्यों व्याप्त हैं? क्या कभी हम सब इन समस्यों को समस्या माना? शायद नहीं। इसे तो हम सब ने नैतिकता से जोड़ दिया और इस नैतिकता की सारी रखवाली करने की जिम्मेदीरी स्त्री पर डाल कर स्वयं आजाद हो गए।       यहाँ एक अनुभव की बात बताना चाहता हूँ कि सभी पालक चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ने-लिखने, खेलने-कुदने में श्रेष्ठ योग्यता प्राप्त करें। लेकिन अनुभव यह बताता है कि जिस बच्चे की माँ अधिक

मेरी अनुभूति में गोवा

वर्षों से हमने अनुभव किया गोवा हमारा सबसे है न्यारा वि कास करने में देश का सिर मौर्य स्वतंत्रता, समानता स्त्री का सम्मान, सहयोग और सौंदर्य है इसकी पहचान। हजारों में हो जाती है इनकी पहचान है इसमें कौन? गोवन इंसान हिंदी, मराठी, अंग्रेजी है शान, परंतु बहती है कोंकणी शरीर में, बन कर प्राण। छोटे छोटे स्कूल और छोटे छोटे मकान प्यारी प्यारी स्त्रियाँ और नौजवान। गोवा के पश्चिमी तट पर बहता है अपार सागर जिसने खुश हो कर दिया है- मनोरम प्राकृतिक सौगात हे गोवन! मेरे बीचों की रक्षा करो यही है तुम्हारे समृद्धि का आधार। जब तक ये बीच स्वच्छ और सुरक्षित हैं तभी तक जानो, स्वास्थ्य, समृद्धि और सम्मान। काणकोण, मडगाँव, वास्को या हो पणजी सांग, केपे, फोण्डा या मह्पसा की मंडी हर क्षेत्र में मिल जाते हैं, शानदार चर्च और मंदिर। गिरजाघर को देख देख कर मन हो जाता मतवाला कितान सुंदर, कितना भव्य, जिसमें चलती हैं ज्ञान शाला। इससे जूड़े, सपनों को संजोये लोग खड़े हो, जैसे हमसे कुछ दूर। कोशिश कर के लाते जब पास

केद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद सीबीएससी पाठ्यक्रम विभाजन: हिंदी केंद्रिक कक्षा: 11वीं

नवोदय विद्यालय समिति पाठ्यक्रम विभाजन – 2013-14      हिंदी केंद्रिक                                                                                                                                     कक्षा : ग्यारहवीं माह कार्य दिवस निर्धारित अवधि पाठ का नाम/निर्धारित विशय वस्तु (इ काई ) अंक भार अप्रैल/जून - 2013 24 24 आरोह-1: गद्य खंड: 1. नमक का दारोगा- प्रेमचंद पद्य खंड: अ) हम तौ एक एक करि जांनां ब) संतों देखो जग बौराना - कबीर वितान-1: 1. भारतीय गायिकाओं में बेजोड: लता मंगेशकर- कुमार गंधर्व अभिव्यक्ति और जनसंचार माध्यम 1. प्रिंट माध्यम 2. समाचार 3. संपादकीय   जूलाई - 2013 27   27 1. प्रथम इकाई परीक्षा 2. नियतन परीक्षा 3. परियोजना कार्य   आरोह-1: गद्य खंड: 1. मियाँ नसीरुद्दीन- कृष्णा सोबती 2. अपू के साथ ढ़ाई साल- सत्यजीत राय पद्य खंड: अ) मेरे तो गिरिधर गोपाल, दूसरा न कोई ब) प