संदेश

कहते हैं डर के आगे जीत है

चित्र
माता वैष्णव देवी के दर्शन करने के मार्ग पर लगभग पांच सौ मीटर से अधिक ऊंचाई पर बने इस घर के आस पास कैसे बकरी निडर हो कर घूम रही थी। जहां से नीचे देखने पर सामान्य आदमियों के पैर फिसल रहे थे। क्या उन लोगों से ज्यादा बहादूर नहीं है जो इसे मारते हैं या निरीह आदमियों की हत्या करते हैं। क्या भगवान , गॉड और अल्ला ने इस बकरी और उस आदमी दोनों को नहीं बनाया है। किंतु जब बकरी आदमी को नहीं मारती तो फिर आदमी क्यों बकरी को मारता है? सोचें अगर आप की कोई बकरी हत्या करती और कहती सर्वोच्च शक्ति की इच्छानुसार हो रहा है तो आप को कैसा लगता। अतः इस सुंदर ग्रह की सुंदरता की रक्षा करें और बर्बरता से सभ्यता की ओर बढ़े। यही इस बहदूर बकरी का संदेश है।
चित्र
श्रीनगर की यात्रा के दौरान काश्मीर की डल झील में शिकारा का आनंद लेते हुए मेरे परिवार के आधे सदस्य- काश्मीर भारत का अभिन्न अंग , इसका सौंदर्य भारत का सौंदर्य है, यहां जो असामान्य बात लगी वह यह की यहां स्थानीय औरते घरों में प्रायः बंद रहती हैं। काश! वे भी इसका अंग होतीं?

जनमार्ग के रोड़े

 हमेशा देखता आ रहा हूँ कि काम कोई कर रहा है और चालबाज उसका हिस्सा खाए जा रहे हैं और काम करने वाले पता भी चल रहा है कि उसका सबसे बड़ा अहित साधक, उससे इर्ष्या करने वाला, झूठा हमसफर बन उसके साथ चलता जा रहा है--- अब उसका असली चेहरा मेरे सामने है और उसे आप भी देखें----- जनमार्ग के रोड़े हमारे देश में, कुछ ऐसे तत्व हैं, जो खाते तो इस देश के हैं, पर गाते परदेश के हैं, बनना चाहते हैं, नेता यहां के काली, भूरी जनता के, पर सदा साथ देते हैं- शोषकों और शोषण अस्त्रों को, कभी-कभी शर्म करते हैं, जनता की बोली बोलने में, उनके संग ऊंचे मंचों पर बैठने में, बताते हैं, लोगों को अपने से छोटा। गलत और स्वार्थी रास्तों से रोकते हैं, लोगों का विकास मार्ग घोषित करते हैं खुद से, खुद को, वे हैं, विकसित सरताज, चाहते हैं, बना रहे अंधविश्वास, बना रहे अविज्ञान का वास, ताकि सुरक्षित रहे, उनके सर का ताज। इन्हीं खोटो ने बुलाया देश के, दुश्मनों को हर बार, करने के लिए सुरक्षित खुद का ताज। भेद-भाव बढ़ाते, खुद को विशिष्ट कहाते, बढ़ाते पीड़ा और संताप, खाते गरीब जनता के रक्त पसीने का परताप हि

वसंत में होली उत्सव

चित्र
भारत दुनियां का सर्वोत्तम देश  है। जानते हैं क्यों? क्योंकि अभी होली अर्थात वसंतोत्सव का मौसम पूरे भारत में चल रहा है। देश के हजारों लाख नर नारी इस त्योहार का इंतजार करते रहते हैं। जब यह त्योहार मनाया जाता है तो सभी नागरिक रंगों में डूब जाते हैं। पूरे देश में प्रेम और रंग की रंगोेलियां बिछ जाती हैं। क्या स्कूल क्या कॉलेज, क्या बाजार, क्या गांव, शहर सब जगह रंगों का फाग खेलते हुए देख सकते हैं। यह मूलत: भारत का ऐसा त्योहार हैं जिसमें बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को रंगीन बना देता है। सब के लिए इस त्योहार में जगह है। जहाँ बालक और किशोर इस रंगबिरंगे त्योहार का रंगात्मक आनंनद में डूबे रहते हैं। वहीं युवा अपने जोड़ों की खोज करते हैं।  गृहस्थ और वृद्ध अपने सपनों को सकार कर के रसों की चसकी लेते हैं। होली अत्यंत सुंदर और पूर्ण वैज्ञानिक  हर्सोल्लास का त्योहर है। देश के अन्य प्रांतों में यह त्योहार बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। संपूर्ण उत्तर भारत, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा तो मानों इस त्योहार में रंगों से सराबोर हो जाते हैं। यह त्योहार कर्नाटक और केरल के लोगों नव उत्साह पैदा करता है। तेलंगाना, आं

छोटी छोटी बातें

                        छोटी छोटी बातें   कल अचानक आदि त्य गांव कर के जोड़ों में कुछ हलचल हो गई। बेचारा बेतहासा भाग रहा था कि उसका हाउस प्रथम या द्वितीय रैंक में आ जाय। किंतु कमर के जोड़ों में दूसरे राउंड के दौरान चटकन आई और बाएं पैर की हड्डी सरक गई। बेचारा मैदान में ही चिल्ला कर गिर पड़ा। थोड़ी देर तक किसी को समझ में नहीं आया  कि क्या हुआ? उस दौड़ की समाप्ति पर उसके साथी लड़के दौड़ कर उसके पास गए तो पता चला उसको बहुत ज् याद पीड़ा हो रही है। यह घटना दिनां क 28 फरवरी 2015 दिन शनिवार की शाम 6.45 की है, जब जवाहर नवो दय विद्यालय काण को ण दक्षिण गोवा में अंतर हाउस एथलेटिक प्रतियोगिता संपन्न हो रही थी। पीटी सर और अन्य अध्यापक सूचना उसके हाउस मास्टर के पास भेज दिया। सूचना प्राचार्य और अन्य संबंधित लोगों  तक भी पहुंची पर क्या हुआ? कौन उसे हास्पिटल ले जाय? नर्स मैडम की जिम्मेदीरी होती है बच्चों के मेडिकल समस्याओं की देख-रेख करना, परंतु वह भी संडे की छुट्टी पर थीं। समस्या गंभीर थी, आप सोच रहे होंगे कि वहां सभी लोग संवेदनहीन हैं पर बात ऐसी नहीं है

वैज्ञानिक और प्रगतिशील कदम : अखिलेश यादव उ.प्र. सरकार

चित्र
यूपी की अखिलेश यादव सरकार अंतर जातीय विवाह कर ने वालों को पुरस्कृत कर रही है। यूपी सरकार की योजना के तहत दूसरी जाति से शादी करने वाले लोगों को 50,000 रुपये , एक मेडल तथा एक सर्टिफिकेट देने का प्रावधान है। मेरठ के ऐसे कई जोड़ों को सरकार सम्मानित करने जा रही है।   Uttar Pradesh Akhilesh Yadav government is rewarding those people have done inter caste marriage. Under the plan of Uttar Pradesh government that who will marriage othere caste (race) will be awarded by 50,000 thousand cash, one Medal and a certificate by government side. अरे भाई क्या बात है बेरोजगारी में रोजगार का उपाय  और साथ में समाज सुधार का जश कितान अच्छा है बस।

बोर्डिंग स्कूल का पहला दिन

आज मेरा पहला दिन है। मैं बहुत खुश हूँ क्योंकि मैं न केवल अपने सपने को सफल होता देख रही हूँ। बल्कि आज मैं अपने पापा की नजर में एक होनहार और सबसे अच्छी बेटी बन गई हूँ। मुझे नवो दय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास करने की उतनी खुशी नहीं है जितनी की मेरे परिवार को है। शायद मेरे पालकों को मेरी सफलता में ही खुशी मिलती है। छोड़ो...... इन ... बातों को.......। ऐसा ही मैं सोच रही थी जब नवोदय विद्याल में पढ़ने हेतु पहली बार आई थी। स भी छः में आए लड़के लड़कियाँ रो रहे थे किंतु मुझे ज्यादा गम नहीं था। रात को सदना ध्यापिका ने हम सभी छठवीं के लड़कियों को बेड दिए और सदन में रहने के नियम- कानू न बताए। बहुत अच्छी थीं मैडम। सभी बच्चों की बातें बहुत प्यार से सुनतीं और तुरंत हमारी कोई भी उठी जिज्ञासा शांत कर देतीं, हमारी परेशानी का समाधान कर देतीं। सदनाध्यापिका ने कहा- पढ़ाई मजे से करो, खेलने में मजे करो, रहने में मजा करो, खुब मजा करो! पर ध्यान रहे, नियमों का पालन करना और दूसरों को कष्ट मत देना। अंजली बोली बस! इतना ही, मैंने सुना था बहुत कठिन होता है हॉस्टलों