संदेश

अप्रैल, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिक्षा का महत्व

शिक्षा एक व्यापक शब्द है जो अपने आप में बहुत बड़ा अर्थ समाहित किए हुए है। इसकी व्यापकता की पहुंच जीवन के प्रत्येक कोने में हैं। शिक्षा जीवन को ऊपर उठाने का सबसे बेहतरीन साधन है। शिक्षा का अर्थ होता है सीखने और सिखाने की प्रक्रिया। यह ‘शिक्ष्’ शब्द में अ प्रत्यय लगाने से बना है। अतः सीखने की हर प्रक्रिया को शिक्षा की परिधि में रखा जा सकता है। शिक्षा को दूसरे शब्दों में विद्या ग्रहण करना, ज्ञान प्राप्त करना आदि भी कहा जाता है। शिक्षा शब्द में विद्या और ज्ञान उसके अंग के रूप में समाहित हैं। इस प्रकार किसी भी प्रकार का ज्ञान या विद्या प्राप्त करना शिक्षा कहलाती है। प्राचीन काल में शिक्षा के स्थान पर ‘विद्या’ शब्द का प्रयोग किया जाता था, जिसका अर्थ धार्मिक विधि-विधानों और नीतियों का अध्ययन था। किंतु कालांतर में विद्या शब्द का प्रयोग सभी संगठित ज्ञान के अध्ययन से संबंधित हो गया। भाषा, गणित, दर्शन, इतिहास, भूगोल, विज्ञान आदि का ज्ञान प्राप्त करना विद्या अध्ययन के अंतर्गत आता है। इस संगठित ज्ञान को प्राप्त करने के लिए गुरुकुलों में विद्यार्थी विद्या का अभ्यास करते थे। आधुनिक युग में विद्