संदेश

अगस्त, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लगता है ऐसा

चित्र
क्यों अब लगने लगा, पाकिस्तान की बराबरी करने लगे हम। पाकिस्तानियों-सा जीवन, जीने लगे हम। शासन हो गया है वैसा, प्रशासन हो रहा है वैसा। न्यायपालिका और मीडिया भी वैसी हो गई हमारी। लगता है पाकिस्तान से आगे निकल जाएंगे हम। अरबीस्तान या सीरिया बन जाएंगे हम। हम जीत रहे या हार रहे जानते नहीं हम।                     *****

ब्राह्मण और अब्राह्मण जातियों की सोच की टक्कर

ब्रह्मानंद ने कृष्णानंद को किया नहीं प्रणाम। कृष्णानंद ने पूछा पंडित जी क्यों हो नाराज। क्यों नहीं करता तुम मुझको प्रणाम उम्र , ज्ञान , उपाधि , धन , दौलत , बल , विद्या और सौंदर्य में हूं तुमसे महान। क्या कारण है यजमान , नहीं करते हो प्रणाम। ब्रह्मानंद बोला तुम कुछ भी हो जाओ , किंतु होते हैं ब्राह्मण ही महान। क्या तुम्हें दीखता नहीं शिखा , तिलक , जनेऊं और भगवा वस्त्र हमारा। जन्मना हम श्रेष्ठ है , यही है ईश्वर का विधान , इसलिए हे कृष्णानंद हमको करो प्रणाम। माना शिखा तुम रखा है , शिखा मैं रख लेता हूं , वस्त्र भगवा जनेऊं धारण कर तिलक विधान कर लेता हूं। सुनो! ब्रह्मानंद , करो प्रणाम विद्याज्ञान तुझे मैं देता हूं। सब कुछ कर लो कृष्णानंद , जन्म कहां से लाओगे। गुरु श्रेष्ठ भले हो जाओ तुम , जायते श्रेष्ठ नहीं हो पाओगे। जन्म तुम्हारा श्रेष्ठ है कैसे यह बतलाओ ब्रह्मानंद ? पितृ मुखा से , मात्रृ गुदा से कहां से तू जन्माया है। श्रेष्ठ हो तुम कैसे मानव से ? यह भ्रमाभिमान ही तुम पाया है। करो प्रणाम , भूलो अभिमान , नहीं तो अधम नर कहलाओगे। नहीं मानता श्रेष्ठ