संदेश

संक्षिप्त जीवन परिचय लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

केदारनाथ अग्रवाल : जीवन परिचय

         द्वितीय सोपान                                                                                              केदारनाथ अग्रवाल : संक्षिप्त जीवन परिचय प्रगतिशील काव्य धारा के अग्रणी और लोकवादी आलोक से दीप्तिमान कवि केदारनाथ अग्रवाल का जन्म 1 अप्रैल 1911 ई. (सं. 1968 वि.) चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया के दिन शनिवार को बांदा जिला , उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनके गाँव का नाम कमासीन था , जो बांदा जिला मुख्यालय से 75 कि.मी. दूर बाबेरू तहसील में पड़ता है। इनके परिवार में गल्ला खरीदने-बेचने का आढ़ती कारोबार तथा कपड़ा बेचने का व्यवसाय होता था। इनके पिता का नाम हनुमान दास गुप्त और माता का नाम घसिट्टो देवी था। इनके पिता श्री हनुमान दास गुप्त रसिक मिज़ाजी थे। वे रीति काल ीन कविता ओं में रुचि रखते थे और ‘मान’ नाम से कुछ कविताएं भी लिखे थे। कवि केदारनाथ अग्रवाल का भी तत्कालीन परंपरानुसार बालविवाह हुआ और जब ये हाई स्कूल में पढ़ रहे थे , उसी समय इनका गौना आया। इनकी पत्नी नैनी के सुगर मिल मालिक बाबू बेनी प्रसाद की भांजी पार्वती देवी थीं। इनकी पत्नी बड़े घर की