संदेश

मित्र पर कविता

चित्र
      मित्र जिन्हें हम मित्र समझे हैं,                               बहुत खामोश रहते हैं, मालूम नहीं वे! खुश या नाराज़ होते हैं, हम तो अपनों को शुभ प्रभात कहते हैं।

भक्ति आंदोलन और प्रमुख कवि

भक्ति आंदोलन और प्रमुख कवि भक्ति आंदोलन का आरंभ 14वीं सदी के मध्य से 16वीं सदी के मध्य तक माना जाता है। प्रायः विद्वान आचार्य रामचंद्र शुक्ल के काल विभाजन की सीमा रेखा से सहमत है जिसे उन्होंने सन ‘1318 ई से 1643’ 1 ई. तक माना है। इस समय सीमा को इतिहास में पूर्व मध्यकाल के रूप में जाना जाता है। हिंदी साहित्य में इस काल को भक्तिकाल अथवा भक्तियुग के नाम से जानते हैं। इस भक्तिकाल को हिंदी साहित्य का स् वर्ण युग भी कहा जाता है क्योंकि इस काल में हिंदी साहित्य के काव्य की श्रेष्ठ रचनाएं की गईं और श्रेष्ठ कवियों का अवतरण हुआ। आंदोलन हो या काव्य प्रवृतियां सबके उद्भव के कुछ प्रेरणा-श्रोत होते हैं। माना जाता है कि भक्ति आंदोलन का उद्भव दक्षिण में आलवारों तथा नायनार संतो द्वारा छठीं से नौवीं शती के बीच हुआ। आलवार संत विष्णु के भक्त थे तथा नायनार संत शिव की आराधना कर ते थे। ये संत अधिकांशतः गैर ब्राह्मण जाति यों में पैदा हुए थे और पौराणिक शास्त्रीय ज्ञान की अपेक्षा अनुभव ज्ञान को ज् याद ा महत्त्व देते थे। चूंकि गुप्त साम्राज्य के पतन के बाद देश

कहते हैं डर के आगे जीत है

चित्र
माता वैष्णव देवी के दर्शन करने के मार्ग पर लगभग पांच सौ मीटर से अधिक ऊंचाई पर बने इस घर के आस पास कैसे बकरी निडर हो कर घूम रही थी। जहां से नीचे देखने पर सामान्य आदमियों के पैर फिसल रहे थे। क्या उन लोगों से ज्यादा बहादूर नहीं है जो इसे मारते हैं या निरीह आदमियों की हत्या करते हैं। क्या भगवान , गॉड और अल्ला ने इस बकरी और उस आदमी दोनों को नहीं बनाया है। किंतु जब बकरी आदमी को नहीं मारती तो फिर आदमी क्यों बकरी को मारता है? सोचें अगर आप की कोई बकरी हत्या करती और कहती सर्वोच्च शक्ति की इच्छानुसार हो रहा है तो आप को कैसा लगता। अतः इस सुंदर ग्रह की सुंदरता की रक्षा करें और बर्बरता से सभ्यता की ओर बढ़े। यही इस बहदूर बकरी का संदेश है।
चित्र
श्रीनगर की यात्रा के दौरान काश्मीर की डल झील में शिकारा का आनंद लेते हुए मेरे परिवार के आधे सदस्य- काश्मीर भारत का अभिन्न अंग , इसका सौंदर्य भारत का सौंदर्य है, यहां जो असामान्य बात लगी वह यह की यहां स्थानीय औरते घरों में प्रायः बंद रहती हैं। काश! वे भी इसका अंग होतीं?

जनमार्ग के रोड़े

 हमेशा देखता आ रहा हूँ कि काम कोई कर रहा है और चालबाज उसका हिस्सा खाए जा रहे हैं और काम करने वाले पता भी चल रहा है कि उसका सबसे बड़ा अहित साधक, उससे इर्ष्या करने वाला, झूठा हमसफर बन उसके साथ चलता जा रहा है--- अब उसका असली चेहरा मेरे सामने है और उसे आप भी देखें----- जनमार्ग के रोड़े हमारे देश में, कुछ ऐसे तत्व हैं, जो खाते तो इस देश के हैं, पर गाते परदेश के हैं, बनना चाहते हैं, नेता यहां के काली, भूरी जनता के, पर सदा साथ देते हैं- शोषकों और शोषण अस्त्रों को, कभी-कभी शर्म करते हैं, जनता की बोली बोलने में, उनके संग ऊंचे मंचों पर बैठने में, बताते हैं, लोगों को अपने से छोटा। गलत और स्वार्थी रास्तों से रोकते हैं, लोगों का विकास मार्ग घोषित करते हैं खुद से, खुद को, वे हैं, विकसित सरताज, चाहते हैं, बना रहे अंधविश्वास, बना रहे अविज्ञान का वास, ताकि सुरक्षित रहे, उनके सर का ताज। इन्हीं खोटो ने बुलाया देश के, दुश्मनों को हर बार, करने के लिए सुरक्षित खुद का ताज। भेद-भाव बढ़ाते, खुद को विशिष्ट कहाते, बढ़ाते पीड़ा और संताप, खाते गरीब जनता के रक्त पसीने का परताप हि

वसंत में होली उत्सव

चित्र
भारत दुनियां का सर्वोत्तम देश  है। जानते हैं क्यों? क्योंकि अभी होली अर्थात वसंतोत्सव का मौसम पूरे भारत में चल रहा है। देश के हजारों लाख नर नारी इस त्योहार का इंतजार करते रहते हैं। जब यह त्योहार मनाया जाता है तो सभी नागरिक रंगों में डूब जाते हैं। पूरे देश में प्रेम और रंग की रंगोेलियां बिछ जाती हैं। क्या स्कूल क्या कॉलेज, क्या बाजार, क्या गांव, शहर सब जगह रंगों का फाग खेलते हुए देख सकते हैं। यह मूलत: भारत का ऐसा त्योहार हैं जिसमें बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को रंगीन बना देता है। सब के लिए इस त्योहार में जगह है। जहाँ बालक और किशोर इस रंगबिरंगे त्योहार का रंगात्मक आनंनद में डूबे रहते हैं। वहीं युवा अपने जोड़ों की खोज करते हैं।  गृहस्थ और वृद्ध अपने सपनों को सकार कर के रसों की चसकी लेते हैं। होली अत्यंत सुंदर और पूर्ण वैज्ञानिक  हर्सोल्लास का त्योहर है। देश के अन्य प्रांतों में यह त्योहार बहुत धूम धाम से मनाया जाता है। संपूर्ण उत्तर भारत, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा तो मानों इस त्योहार में रंगों से सराबोर हो जाते हैं। यह त्योहार कर्नाटक और केरल के लोगों नव उत्साह पैदा करता है। तेलंगाना, आं

छोटी छोटी बातें

                        छोटी छोटी बातें   कल अचानक आदि त्य गांव कर के जोड़ों में कुछ हलचल हो गई। बेचारा बेतहासा भाग रहा था कि उसका हाउस प्रथम या द्वितीय रैंक में आ जाय। किंतु कमर के जोड़ों में दूसरे राउंड के दौरान चटकन आई और बाएं पैर की हड्डी सरक गई। बेचारा मैदान में ही चिल्ला कर गिर पड़ा। थोड़ी देर तक किसी को समझ में नहीं आया  कि क्या हुआ? उस दौड़ की समाप्ति पर उसके साथी लड़के दौड़ कर उसके पास गए तो पता चला उसको बहुत ज् याद पीड़ा हो रही है। यह घटना दिनां क 28 फरवरी 2015 दिन शनिवार की शाम 6.45 की है, जब जवाहर नवो दय विद्यालय काण को ण दक्षिण गोवा में अंतर हाउस एथलेटिक प्रतियोगिता संपन्न हो रही थी। पीटी सर और अन्य अध्यापक सूचना उसके हाउस मास्टर के पास भेज दिया। सूचना प्राचार्य और अन्य संबंधित लोगों  तक भी पहुंची पर क्या हुआ? कौन उसे हास्पिटल ले जाय? नर्स मैडम की जिम्मेदीरी होती है बच्चों के मेडिकल समस्याओं की देख-रेख करना, परंतु वह भी संडे की छुट्टी पर थीं। समस्या गंभीर थी, आप सोच रहे होंगे कि वहां सभी लोग संवेदनहीन हैं पर बात ऐसी नहीं है