इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट
अहीर शब्द की उत्पत्ति और उसका अर्थ
अहीर या आहिर शब्द का अर्थ होता है, वीर, बहादुर, निडर, भयहीन। यह शब्द संस्कृत के आभीर शब्द से बना है। यह शब्द आभीर जनजातियों के लिए प्रयोग किया जाता है। ये जाति बहुत बहादूर और निडर स्वभाव की होती है। इनमें गोत्र और खाप परंपरा के अनुसार पंचायतें चलती है। इन्हें अपनी रक्त शुद्धि पर बहुत गर्व रहता है। भगवान श्री कृष्ण इसी जाति में पैदा हुए थे। वास्तव में समाज में यह मुहावरा प्रचलित है कि अहीर होना अर्थात निडर होना, साहसी होना। भारतीय समाज में स्त्रियों का सपना होता है कि उन्हें अहीर गुण वाला पति मिले। क्योंकि आभीर उच्चकोटि के प्रेमी होते हैं। बचन के पक्के होते है, साहस, वीरता के साथ-साथ इनमें दया, धीरता और रक्षा के भाव भरे होते हैं, शायद इसलिए नारी जाति इन पर बहुत भरोसा करती है और मन ही मन अहीर जैसे वर की कल्पना करती रहती हैं। आभीर जनजाति दुनिया की बहादुर और भयानक आक्रांता के रूप में प्राचीन काल से ही प्रसिद्ध है। यह जनजाति अपने प्रारंभिक काल से घुमंतू प्रकृति की थी, क्योंकि इसके जीवन यापन का आधार पशुपालन था। गाय, भैंस , बकरी आदि का पालन करने के लिए घास के मैदान और मीठे पानी की आ...
भक्ति आंदोलन और प्रमुख कवि
भक्ति आंदोलन और प्रमुख कवि भक्ति आंदोलन का आरंभ 14वीं सदी के मध्य से 16वीं सदी के मध्य तक माना जाता है। प्रायः विद्वान आचार्य रामचंद्र शुक्ल के काल विभाजन की सीमा रेखा से सहमत है जिसे उन्होंने सन ‘1318 ई से 1643’ 1 ई. तक माना है। इस समय सीमा को इतिहास में पूर्व मध्यकाल के रूप में जाना जाता है। हिंदी साहित्य में इस काल को भक्तिकाल अथवा भक्तियुग के नाम से जानते हैं। इस भक्तिकाल को हिंदी साहित्य का स् वर्ण युग भी कहा जाता है क्योंकि इस काल में हिंदी साहित्य के काव्य की श्रेष्ठ रचनाएं की गईं और श्रेष्ठ कवियों का अवतरण हुआ। आंदोलन हो या काव्य प्रवृतियां सबके उद्भव के कुछ प्रेरणा-श्रोत होते हैं। माना जाता है कि भक्ति आंदोलन का उद्भव दक्षिण में आलवारों तथा नायनार संतो द्वारा छठीं से नौवीं शती के बीच हुआ। आलवार संत विष्णु के भक्त थे तथा नायनार संत शिव की आराधना कर ते थे। ये संत अधिकांशतः गैर ब्राह्मण जाति यों में पैदा हुए थे और पौराणिक शास्त्रीय ज्ञान की अपेक्षा अनुभव ज्ञान को ज् याद ा महत्त्व देते थे। चूंकि गुप्त साम्राज्य के पतन के बाद देश ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें