संदेश

भारतीय विद्यालयों में होली अथवा फगुआ का रंग

चित्र
हमारे देश में रंगोत्सव अथवा होली का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। भारतीय संस्कृति का एक अंग है रंगोत्सव। भारतीय स्कूलों में इस तरह मनाया जाता है यह होली जिसे फगुआ का उतेसव-

मज़हब का धंधा

चित्र
तू मस्जिद जाना छोड़ दे, हम मंदिर जाना छोड़ दे तू मस्जिद जाता रहेगा तो, मंदिर चल चला आएगा। जब मंदिर चढ़ कर आएगा, तुझको मार भगाएगा तू मस्जिद जाना छोड़ दे, हम मंदिर जाना छोड़ दे। जब तेरी संख्या बढ़ जाएगी, तू  मंदिर विनष्ट कर जाएगा मंदिर मस्जिद धर्म का धंधा, हम नहीं अपनाएंगे। तू मस्जिद जाना छोड़ दे, मैं मंदिर जाना छोड़ दूं। न हिंदू होगा न मुस्लिम होगा, मनुष्यता के इंसान बने प्रेम मोहब्बत से जीना सीखो, रोटी बेटी से जुड़ जाओ। तू मस्जिद जाना छोड़ दे, मैं मंदिर जाना छोड़ दूं। सब का मालिक एक ही है, यह तू भी जाने मैं भी जानू मजहब की दुकान बंद कर, सच्चे की अलख जगाओ। तू मस्जिद जाना छोड़ दे, मैं मंदिर जाना छोड़ दूं। सब मानव हैं एक समाना, सूरज चांद हवा और पानी मिलकर कर बनो सब, एक भारतीय जैसे दूध और पानी। तू मस्जिद जाना छोड़ दे, मैं मंदिर जाना छोड़ दूं। महिलाओं की वैज्ञानिक शिक्षा, सभ्यता की यही निशानी                                                                            किसी भी देश का भविष्य उस देश के बच्चों की शिक्षा पर निर्भर होता है। तेरा अल्लाह, मेरा ईश्वर, सबको एक ही जान

बचपन के सपने

ये बचपन भी गजब होता है, बड़ी छोटी छोटी यादें हैं उसकी, जो दिल के किसी कोने में आज इस उम्र में भी समाई हुई हैं। लगता ऐसे था मनो परियों की कहानी सच्ची हैं, परियों के लोक निधि में का खूब मन होता था सोचता था बड़ा होने पर उन परियो जैसा उनकी लोक में सुख से रंग बिरंगी दुनिया में जिएंगे। तितलियों की दुनिया रंगों से भरी होती थी, पीली वाली तितली बहुत मन को भाती थी; पीले रंग मुझे बचपन से ही बहुत प्यारा लगता था शायद घर में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति की वजह से निकली पीतांबर धारी भी कहा जाता है और उनकी ऊपर सदैव पीतांबर इस तरह चमकता है कि मानो पूरा का पूरा कमरा सुनहरा हो गया। बचपन से सुनहरे से जुड़ाव के साथ पीले मुझे भा बेहद पसंद है। पीली तितलियों के अतिरिक्त नीली, काली, लाल, गुलाबी न जाने कितने रन की तितली होती थी। मेरे गेहूं के खेत में मटर के पौधे फैले हुए होते थे अतिथियों की तरह उसमें भी रंग बिरंगे फूल लगे होते थे, नीला फूल देखने में प्यारा होता था। मन कहता था कि नील गगन में उसको लेकर सैर करें। वह बचपन की नाजुक दुनिया और नाजुक नाजुक सपने सजाए हुए कब हम बड़े हो गए पता ही नहीं चला। धीरे धीरे स्कूल का

प्राकृतिक भारत और उसकी जातियां

चित्र
ध्यान से देखिए यह हमारा प्यारा भारतवर्ष है। इसकी प्राकृतिक दशा को देखिए, यह देश दक्षिण, आधा पश्चिम और आधा पूरब से समुद्र से घिरा है। उत्तर और पूर्वोत्तर की दिशाएं हिमालय पर्वत के दुर्गम पहाड़ों से घिरा है। जिसे इतिहास में कोई भी आक्रांता कभी पार नहीं कर सका यह ऐतिहासिक तथ्य और सत्य है। इसको देखकर कहा जा सकता है कि प्रकृति ने भारतीय उपमहाद्वीप को अपनी सुराक्षा घेरे में रखा है। पश्चिमोत्तर की सीमाएं भी लांघनीय पहाड़ों से घिरी हुई हैं। विदेशी आकांता और विभिन्न जातीय समूह इन्हीं रास्तों से भारत में समय समय पर प्रवेश करते रहे हैं।  प्राचीन काल में जब मनुष्य का जीवन बहुतायत में स्थिर नहीं था और वह समूह में रहता था , उस समय अनेक मानवीय समूहों ने समय समय पर भारत में प्रवेश किया और सुविधानुसार इस भूमि के अंग बन गए। उस समय पश्चिम और मध्य एशिया में कोई प्रमुख संगठित धर्म नहीं था। अतः भारतीय महाद्वीप में आने वाले समूह इसके अंग बनते गए और इस भूभाग पर रच बस गए। जिसके कारण उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक विभिन्न रंग,रूप और शारीरिक बनावट के भारतीय हमें देखने को मिलते हैं। इन समूहों के साथ अ

हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिताओं के लिए प्रमाण-पत्र

चित्र
                                                                         दोस्तों, हिंदी भाषा की पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं के लिए आप इस प्रकार प्रमाण-पत्र बना कर विद्यार्थियों को दे सकते हैं। हमने अपने विद्यार्थियों के लिए बनाया है, जिसे विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक करने का प्रयत्न किया गया है।

अहीर शब्द की उत्पत्ति और उसका अर्थ

चित्र
अहीर या आहिर शब्द का अर्थ होता है, वीर, बहादुर, निडर, भयहीन। यह शब्द संस्कृत के आभीर शब्द से बना है। यह शब्द आभीर जनजातियों  के लिए प्रयोग किया जाता है। ये जाति बहुत बहादूर और निडर स्वभाव की होती है। इनमें गोत्र और खाप परंपरा के अनुसार पंचायतें चलती है। इन्हें अपनी रक्त शुद्धि पर बहुत गर्व रहता है। भगवान श्री कृष्ण इसी जाति में पैदा हुए थे। वास्तव में समाज में यह मुहावरा प्रचलित है कि अहीर होना अर्थात निडर होना, साहसी होना। भारतीय समाज में स्त्रियों का सपना होता है कि उन्हें अहीर गुण वाला पति मिले। क्योंकि आभीर उच्चकोटि के प्रेमी होते हैं। बचन के पक्के होते है, साहस, वीरता के साथ-साथ इनमें दया, धीरता और रक्षा के भाव भरे होते हैं, शायद इसलिए नारी जाति इन पर बहुत भरोसा करती है और मन ही मन अहीर जैसे वर की कल्पना करती रहती हैं। आभीर जनजाति दुनिया की बहादुर और भयानक आक्रांता के रूप में प्राचीन काल से ही प्रसिद्ध है। यह जनजाति अपने प्रारंभिक काल से घुमंतू प्रकृति की थी, क्योंकि इसके जीवन यापन का आधार पशुपालन था। गाय, भैंस , बकरी आदि का पालन करने के लिए घास के मैदान और मीठे पानी की आवश्य

लगता है ऐसा

चित्र
क्यों अब लगने लगा, पाकिस्तान की बराबरी करने लगे हम। पाकिस्तानियों-सा जीवन, जीने लगे हम। शासन हो गया है वैसा, प्रशासन हो रहा है वैसा। न्यायपालिका और मीडिया भी वैसी हो गई हमारी। लगता है पाकिस्तान से आगे निकल जाएंगे हम। अरबीस्तान या सीरिया बन जाएंगे हम। हम जीत रहे या हार रहे जानते नहीं हम।                     *****